फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   400 government schools in Kangra running without principals: Association

कांगड़ा के 400 सरकारी स्कूल चल रहे बिना प्रधानाचार्य : संघ

Thu, 06 Aug 2026 08:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 06 Aug 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
400 government schools in Kangra running without principals: Association
कांगड़ा। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा ने राज्य के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के बड़ी संख्या में खाली पड़े पदों पर गहरा रोष जताया है। संघ का कहना है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध लगभग 400 विद्यालय वर्तमान में बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते वरिष्ठ प्रवक्ताओं पर नियमित पढ़ाई के साथ-साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों का भी अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। संघ के जिलाध्यक्ष सिकंदर मन्हास, मुख्य संरक्षक राकेश भढ़वाल और महासचिव बलजीत सिंह अटवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में सुधार के लिए नए-नए प्रयोग कर रही है, लेकिन स्कूल मुखिया के बिना इनका सही लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने 155 स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध तो कर दिया है, लेकिन 400 स्कूल अब भी नियमित प्रधानाचार्यों की तैनाती की राह तक रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। संघ ने सरकार से इन सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों के समान मिले डीए : संघ
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय सी एंड वी अध्यापक संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की मांग की है। जिला अध्यक्ष गुरदयाल सिंह कौंडल ने कहा कि कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मियों के समान डीए और एरियर तुरंत दिया जाए। उन्होंने कहा कि कम डीए मिलने से कर्मचारियों को हर महीने चार से पांच हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। बढ़ते आर्थिक संकट के कारण अध्यापकों में भारी रोष पनप रहा है। राहत न मिलने के कारण कई कर्मचारी न्यायालय जाने को मजबूर हैं। संघ ने सरकार से जल्द से जल्द सभी लंबित वित्तीय बकाए का निपटारा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed