{"_id":"63dd40870d47ad7925774d4b","slug":"40-labs-and-99-collection-centers-will-be-set-up-for-better-testing-kangra-news-c-19-1-49354-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बेहतर जांच के लिए स्थापित होंगी 40 लैब और 99 क्लेक्शन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बेहतर जांच के लिए स्थापित होंगी 40 लैब और 99 क्लेक्शन सेंटर
विज्ञापन
डा. गुरदर्शन गुप्ता, सीएमओ कांगड़ा
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक बेहतर बनाने के लिए डायग्नोस्टिक सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 40 टेस्ट लैब और 99 क्लेक्शन सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक ये सुविधाएं विकसित कर रहा है। अब बड़े अस्पतालों के साथ-साथ गांवों में भी लोगों को विभिन्न प्रकार के टेस्ट की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 10 प्रयोगशालाएं तथा 40 क्लेक्शन सेंटर स्थापित हो चुके हैं। अन्य स्थानों पर इनको स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। इस योजना के अंतर्गत कुल 133 प्रकार के परीक्षणों की सुविधा मुफ्त प्रदान की जाएगी। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा और जोनल अस्पताल धर्मशाला में 133 परीक्षण, सिविल अस्पतालों में 110 परीक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 96 तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 63 टेस्ट होंगे।
विज्ञापन
20 स्वास्थ्य संस्थानों में सुदृढ़ होगी एक्स-रे सुविधा
सीएमओ ने बताया कि जिले के 20 स्वास्थ्य संस्थानों में एक्स-रे सुविधा को सुदृढ़ किया जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, नागरिक अस्पताल नूरपुर, पालमपुर, ज्वालामुखी, डाडासीबा, बैजनाथ, जयसिंहपुर, नगरोटा बगवां, थुरल, शाहपुर, फतेहपुर, भवारना, इंदौरा, कांगड़ा और देहरा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बा कोटला, खैरा, नगरोटा सूरियां, धीरा और सुलह में यह सुविधा मजबूत होगी। इसके अलावा जोनल अस्पताल धर्मशाला और सिविल अस्पताल नूरपुर तथा पालमपुर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में सीटी-स्कैन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।