फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   37 new corona positive in Kangra

धनाग गांव के 17 लोगों सहित 37 संक्रमित, एक की मौत

Tue, 24 Aug 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
37 new corona positive in Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मंगलवार को बैजनाथ के धानग गांव के 17 लोगों सहित कोरोना संक्रमण के 37 नए मामले सामने आए हैं। वहीं संक्रमण के कारण एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। साथ ही 54 मरीजों ने वायरस को मात दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को बैजनाथ की 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के 47403 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 45966 मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं जिले में कोरोना के 380 एक्टिव केस रह गए हैं। 1053 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत दो गई है।
विज्ञापन

धानग गांव को बनाया कंटेनमेंट जोन, अन्य लोगों के भी होंगे सैंपल
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल की धानग पंचायत में कोरोना के एक साथ 17 नए मामले आने पर इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। प्रशासनिक तौर पर जारी निर्देशों के तहत अब सात दिनों तक इस क्षेत्र में बंदिशें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार व खांसी होने के बाद एक ही समुदाय के 34 लोगों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने लिए थे। इनमें से 17 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोग नेपाली मूल के हैं और मेहनत-मजदूरी का काम करते हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि इनमें से दो-तीन लोग बाहर गए हुए थे और उनके संपर्क में आने से अन्य लोग भी संक्रमित हो गए। यह सभी लोग बिनवा खड्ड के किनारे झुग्गी-झोंपड़ी में एक साथ रहते हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश डोगरा ने बताया कि इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। अब अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed