फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Hanuman brought the mountain, saving Lakshmana's life with the Sanjeevani herb.

Kangra News: पर्वत उठा लाए हनुमान, संजीवनी बूटी से बचाई लक्ष्मण की जान

Sat, 24 Oct 2026 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 24 Oct 2026 05:01 AM IST
विज्ञापन
Hanuman brought the mountain, saving Lakshmana's life with the Sanjeevani herb.
फरेढ़ में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
सुलह (कांगड़ा)। न्यू बाबा सीताराम यूथ क्लब फरेढ़ की ओर से आयोजित रामलीला के मंचन की 13वीं संध्या में शुक्रवार को चार दृश्यों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले हनुमान ने लंका जाकर सुषेण वैद्य से पता लगाया। इसे बाद उन्हें पता चला कि द्रोणागिरि पर्वत पर संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के प्राण बचाए जा सकते हैं। हनुमान तुरंत द्रोणागिरि पर्वत की ओर निकल जाते हैं और संजीवनी बूटी के लिए पूरा पर्वत ले आए और लक्ष्मण के प्राण बचाए।
दूसरे दृश्य में लंका पर विपत्ति आती देख रावण की ओर से संदेश भेजकर अपने भाई कुंभकर्ण को नींद से जगाया जाता है। तीसरे दृश्य में श्रीराम की ओर से कुंभकर्ण का वध किया जाता है। चौथे दृश्य में लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया। रामलीला की 13वीं संध्या पर बिट्टू ज्वेलर्स भवारना के मालिक बिट्टू ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और क्लब को रामलीला के सफल आयोजन पर बधाई दी।
विज्ञापन

इसी बीच टिंकू विहान और देशराज राणा की ओर से ज्वाला माता और ध्यानु भक्त की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। साथ ही हास्य कलाकार दिनेश बावा और पंकू ने भी पंडाल में उपस्थित लोगों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अनूप सोनी, प्रधान नरेश शर्मा, उपप्रधान पंकज कपूर, मुख्य सलाहकार प्रवीण शर्मा, सचिव संजय कपूर और कोषाध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed