फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   37 infected in district Kangra

बढ़ती लापरवाही से फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण

Sat, 07 Aug 2021 08:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
37 infected in district Kangra
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में लोगों की लापरवाही एक बार फिर सभी पर भारी पड़ सकती है। लगातार बढ़ती लापरवाही एक बार फिर संक्रमण को न्योता दे रही है। रोजाना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को जिला कांगड़ा में नौ माह के बच्चे सहित 37 नए मामले सामने आए हैं और 24 मरीजों ने वायरस को मात दी है।
विज्ञापन

वहीं, मरने वालों का आंकड़ा भी अब बढ़ने लगा है। सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि नौ माह, दो साल की बच्ची, पांच साल का बच्चा और दो 18 साल से कम उम्र के किशोर पॉजिटिव हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियमों की पालना से ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोका जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर सामान्य दूरी बना कर रहें और मास्क हमेशा पहनें।
विज्ञापन

सीथ ही समय-समय पर हाथों को धोएं या सैनिटाइज करें। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में कोरोना के अब 265 एक्टिव केस रह गए हैं। वहीं अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 46604 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 45292 मरीजों ने वायरस के जंग जीत ली है। वहीं 1043 मरीजों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed