फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   33 ballot papers were allegedly missing in Jhikli Ichhi, and the polling party was locked in a room.

Kangra News: झिकली इच्छी में 33 मत पत्र गायब होने का आरोप, कमरे में बंद की पोलिंग पार्टी

Thu, 28 May 2026 07:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
33 ballot papers were allegedly missing in Jhikli Ichhi, and the polling party was locked in a room.
झिकली इच्छी पंचायत में मतगणना केंद्र के बाहर जमा भीड़। -स्रोत : जागरूक पाठक
कांगड़ा। झिकली इच्छी पंचायत में मतगणना के बाद कथित तौर पर 33 वोट गायब होने के बाद बुधवार को जमकर बवाल हुआ। चुनाव परिणाम से असंतुष्ट दूसरे स्थान रहे प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग पार्टी को पंचायत घर के एक कमरे में बंद कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

पंचायत में पूरी रात चली मतगणना के बाद बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे पोलिंग पार्टी ने नतीजों की घोषणा की। इसमें इकबाल सिंह को 1,331 और विजय कुमार को 1,323 वोट मिले। महज 8 वोटों से इकबाल सिंह को विजयी घोषित किए जाने के बाद विजय कुमार के समर्थक भड़क उठे। उन्होंने पूरी चुनावी टीम को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा पोलिंग पार्टी को कमरे में बंद करने की सूचना मिलते ही सुबह तहसीलदार प्रकाश चंद और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पारुल कटियार अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। इस दौरान विजय के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस बल भी समर्थकों को शांत करवाने में असफल रहा। इसके बाद भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मतपेटियों और पोलिंग पार्टी को सुरक्षित कांगड़ा पहुंचाया गया। इस दौरान सड़कों पर उमड़ी भीड़ के कारण मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। ग्रामीण इस चुनाव को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिनती में बैलेट पेपर कम होना धांधली का इशारा : विजय
प्रधान पद के प्रत्याशी विजय कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी और उनकी टीम ने मतों की गड़बड़ी के बावजूद अपनी मर्जी से रिजल्ट घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि जब उपप्रधान पद के लिए 2,751 मतदाताओं ने वोट डाले तो प्रधान पद के लिए भी बराबर ही बैलेट पेपर बांटे गए थे। ऐसे में गिनती के दौरान 33 वोट कम निकलना बड़ी धांधली की ओर इशारा करता है। विजय ने इस चुनाव को अदालत में चुनौती देने की बात कही है।
खोली पंचायत में भी रहा तनाव
विकास खंड कांगड़ा के ही खोली पंचायत घर में भी मंगलवार देर रात मतगणना के दौरान कुछ शरारती तत्वों के अंदर घुसने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यहां भी बुधवार सुबह पांच बजे पंचायत प्रधान और उप प्रधान पदों का नतीजा घोषित हो सका।


कोर्ट में दायर करें याचिका : एसडीएम
एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने कहा कि झिकली इच्छी पंचायत में 33 वोट गायब होने की शिकायत मिली है। यदि प्रत्याशी को लगता है कि चुनाव प्रक्रिया में कोई अनियमितता हुई है तो वह नियमानुसार हमारी अदालत में इलेक्शन पिटीशन (चुनाव याचिका) दायर कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed