{"_id":"68de6e46fed0cc0a7800dbcb","slug":"326-people-got-their-health-checked-in-kuhna-kangra-news-c-95-1-kng1004-199094-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कूहना में 326 ने करवाई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कूहना में 326 ने करवाई स्वास्थ्य जांच
Fri, 03 Oct 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:50 AM IST
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर क्षेत्र की कूहना पंचायत में कैप्टन संजय पराशर की ओर से वीरवार को निशुल्क मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के लोग अपनी बीमारी का इलाज नहीं करवा पाते हैं। इसमें सबसे अधिक तकलीफ बुजुर्गों को उठानी पड़ती है।
खासकर जब आंखों की रोशनी कम हो जाए, तो उनके लिए रोजमर्रा की जिंदगी जीना ही एक संघर्ष बन जाता है। शिविर में 326 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इनमें से अकेले 288 मरीज अपनी आंखों की समस्या लेकर आए थे। शिविर में 264 मरीजों को नजर के चश्मे बांटे गए। वहीं, 232 से ज्यादा ग्रामीणों ने अपने बीपी और शुगर के टेस्ट करवाए। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 48 युवाओं ने रक्तदान किया। कैप्टन संजय पराशर ने भी रक्तदान किया और अब तक वे 110 बार से अधिक रक्तदान कर चुके हैं। इस अवसर पर आशीष राणा, शशि, विक्की, वीरेंद्र, विपिन सहित अन्य उपस्थित रहे। संवाद