{"_id":"5b9413da867a557fe3047a63","slug":"31536431066-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्पर और लोअर मैंझा के लोगों को अब नहीं सताएगी पानी की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्पर और लोअर मैंझा के लोगों को अब नहीं सताएगी पानी की कमी
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
अपर और लोअर मैंझा में अब नहीं रहेगा जलसंकट
90 लाख की योजना का मैंझा में कल स्वास्थ्य मंत्री करेंगे शिलान्यास
योजना के चालू होते ही डेढ़ हजार लोगों की दूर होगी समस्या
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह विस क्षेत्र के अपर और लोअर गांवों के बाशिंदों को अब पानी की समस्या नहीं सताएगी। इन गांवों के लिए करीब 90 लाख की पेयजल योजना मंजूर हो गई है। इसका शिलान्यास स्वास्थ्य मंत्री एवं सुलह के विधायक विपिन परमार दस सितंबर को करेंगे। योजना पूरी होते ही पानी की कमी दूर हो जाएगी। सुलह विस क्षेत्र के अपर और लोअर गांवों में पिछले कई सालों से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। लेकिन, इसका अब तक हल नहीं हो पाया। हालत यह है कि न्यूगल खड्ड में बसे दो गांवों के लोग गर्मी और सर्दियों में पानी की कमी से जूझते हैं। यहां तक कि बरसात के दिनों में भी लोगों को पानी की समस्या बनी रहती है। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय भी लोगों ने यह समस्या उठाई थी लेकिन, समस्या का कोई हल नहीं हो पाया था। जबकि, बड़ी बात तो यह थी कि आईपीएच विभाग के बने जिस टैंक में विभाग ने पानी डाला गया था, वह सारा टैंक ही लीक हो गया था। इसके बाद किसी ने पानी की समस्या को दूर करने की जहमत नहीं उठाई। हालत यह है कि लोग अब तक पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। लिहाजा, पानी की समस्या को लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के समक्ष सामने उठाया है। अब इन दोनों गांवों को करीब 90 लाख रुपये की योजना मंजूर हो गई है। अब इस योजना का शिलान्यास दस सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार करेंगे। योजना के बनते ही करीब दोनों गांवों के डेढ़ हजार लोगों की पानी की समस्या दूर हो जाएगा। उधर, आईपीएच विभाग के संजय ठाकुर और एसडीओ राहुल धीमान ने कहा कि इस योजना का शिलान्यास दस सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार मैंझा में कर रहे हैं। इस पर 90 लाख रुपये खर्च होंगे।