{"_id":"5b461ce34f1c1b18308b5977","slug":"31531321571-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। नारकोटिक सेल डमटाल ने डमटाल के संगेहड़ पुल पर नाके के दौरान एक महिला को 3.86 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। नारकोटिक सेल के इंचार्ज अजीत सिंह के नेतृत्व में गोविंद सिंह, संतोष कुमार, इंद्रजीत, शशि पाल, परमजीत और महिला आरक्षी रंजना ने देर सायं डमटाल के संगेहड़ पुल पर नाका लगाया हुआ था कि छन्नी बेली की रहने वाली महिला दलबीरो पत्नी अजय कुमार जो कि पुलिस नाके को देखकर भागने लगी। पुलिस शक होने पर महिला को मौके पर ही पकड़ लिया। आरोपी महिला की तलाशी लेने पर महिला के कपड़ों से 3.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। महिला के खिलाफ डमटाल पुलिस चौकी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभिभावकों के हवाले किए युवक
नारकोटिक सेल की पूरी टीम ने गांव छन्नी बेली का घेराव कर नशे की फिराक में घूम रहे करीब दर्जनों बाहरी युवकों को पुलिस टीम ने खासी कसरत करवाई। इन युवकों को पकड़कर उनके अभिभावकों के हवाले किया गया और भविष्य में नशा खरीदने और क्षेत्र में आवारागर्दी न करने के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया।