फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हत्या कर ट्रैक्टर में रेत में दबा दिया महिला का शव

हत्या कर ट्रैक्टर में रेत में दबा दिया महिला का शव

Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर ट्रैक्टर में रेत में दबा दिया महिला का शव
महिला की हत्या कर रेत की ट्रॉली में छिपा दिया शव
विज्ञापन

त्रिलोकपुर में सनसनीखेज वारदात, तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जवाली (कांगड़ा)। त्रिलोकपुर में एक महिला की हत्या कर शव रेत से लदी ट्राली में दबा दिया। हत्या का आरोप एक महिला, उसके बेटे और पोते पर लगा है। पुलिस ने हत्या के जुर्म में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी संतोष पटियाल ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऊषा देवी निवासी निवासी कलरी (भाली) की हत्या कर उसका शव ट्राली में रेत के नीचे दबा दिया। पुलिस ने लाश को बरामद कर आरोपी माता दास और उसके बेटे पूर्व तथा उसकी मां शकुंतला देवी निवासी त्रिलोकपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को ट्रैक्टर में रेत के नीचे दबा दिया था। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर ताहलियां स्कूल से करीब सौ मीटर दूरी पर एकांत स्थान पर खड़ा कर रखा था। मृतक महिला के बेटे कृपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय दुनी चंद निवासी कलरी (भाली) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसकी मां त्रिलोकपुर में माता दास पुत्र सालिग राम के घर में किराये के मकान पर रहते थे। उसने बताया कि माता दास, उसका बेटा पूर्व और उसकी मां शकुंतला देवी उन पर उनके ट्रैक्टर को अपने नाम करवाने का दबाव बना रहे थे। माता दास चाहता था कि ट्रैक्टर उसके बेटे के नाम कर दिया जाए। उन्होंने ट्रैक्टर खरीदने के बाद इसमें माता दास के बेटे पूर्व को बतौर चालक नौकरी पर रखा था। लेकिन, इसके बाद माता दास ट्रैक्टर को अपने बेटे के नाम करवाने के लिए उन पर दबाव बनाने लगा। आरोपियों ने 28 अप्रैल को उसकी माता के साथ मारपीट भी की। 29 अप्रैल से उसकी मां गायब हो गईं। कृपाल सिंह ने शक जाहिर किया है कि तीनों आरोपियों ने ही उसकी मां की हत्या की है। पुलिस ने महिला की लाश बरामद कर रविवार रात को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed