{"_id":"5adcca9c4f1c1b330a8b5fb3","slug":"31524419228-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांग की खेती पर नजर रखेंगे पटवारी-वन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भांग की खेती पर नजर रखेंगे पटवारी-वन कर्मी
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
भांग की खेती पर नजर रखेंगे पटवारी और वन कर्मी
नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में जिला पुलिस लेगी मदद
जमीनी स्तर पर जुड़े होने का लाभ उठाएगी कांगड़ा पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला में जंगली भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए छेड़े गए अभियान में अब पटवारी और वन कर्मी भी विशेष भूमिका निभाएंगे। कांगड़ा पुलिस प्रशासन जंगली भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए लोगों साथ सीधे संपर्क और हर क्षेत्र की जानकारी होने के कारण पटवारियों और वन कर्मियों की सेवाएं लेगा।
जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने पूरे जिला में जंगली भांग के पौधों को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए थाना स्तर और चौकी स्तर पर प्रभारी अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी पुलिस के इस अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जंगली भांग के पौधे अप्रैल माह से उत्पाद के लिए तैयार हो जाते हैं, ऐसे में इन्हें नष्ट करने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष अभियान छेड़ा है।
कोट
-जिला में जंगली भांग के पौधे उत्पाद के लिए तैयार हो रहे हैं। ऐसे में इन्हें नष्ट करने के लिए कांगड़ा पुलिस ने अभियान छेड़ा है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पटवारियों और वन रक्षकों की मदद ली जाएगी। - संतोष पटियाल, एसपी, कांगड़ा