फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पूर्व सैनिकों को संगठन से जुड़ने का किया आह्वान

पूर्व सैनिकों को संगठन से जुड़ने का किया आह्वान

Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों को संगठन से जुड़ने का किया आह्वान
पूर्व सैनिकों से किया संगठन से जुड़ने का आह्वान
विज्ञापन

नूरपुर में हुई पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बैठक नूरपुर के गांव लदोड़ी में प्रदेशाध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें लगभग साठ पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में कैप्टन रमेश चंद मेहरा महासचिव, गोविंद राम भटनागर प्रदेश कोषाध्यक्ष, सीपीओ बलदेव ठाकुर जिला ऊना इकाई, हवलदार कैप्टन दिलेर सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष नूरपुर इकाई, कैप्टन प्रेम सिंह चौहान प्रांत इकाई, कैप्टन मुलतान सिंह मनकोटिया कोषाध्यक्ष नूरपुर इकाई, मेजर उपेंद्र सिंह चंबियाल सदस्य नूरपुर इकाई ने विशेष रूप से भाग लिया और अपने विचार रखे। परिषद के प्रदेशाध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर ने संगठन की रीति और नीति, कार्यकलाप और उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने पूर्व सैनिकों को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। कैप्टन रमेश चंद मेहरा ने पूर्व सैनिकों के कल्याण के संबोधन में पेंशन सुविधाओं, सरकार और शस्त्र सेनाओं की ओर से मिलने वाली अनेक प्रोत्साहन और सुविधाओं की जानकारी दी। कैप्टन प्रेम सिंह चौहान ने संगठन के स्वरूप, चयन प्रक्रिया पर समितियों और कार्यकारिणी के बारे में बताया। सीपीओ बलदेव ठाकुर ने पूर्व सैनिकों को उनके दायित्व और कर्मठता के बारे में और उनके कल्याणार्थ चलाई योजनाओं की जानकारी दी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed