{"_id":"5adcca974f1c1b9b098b5e90","slug":"31524419223-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च पास्ट में कांगड़ा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च पास्ट में कांगड़ा प्रथम
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मार्च पास्ट में कांगड़ा प्रथम
कबड्डी के पहले मैच में सिरमौर ने कुल्लू को हराया
शाहपुर में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों खेल प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की पुरुष वर्ग की 29वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता रविवार को कांगड़ा जिला के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर में शुरू हुई। इसका शुभारंभ एसडीएम जगन ठाकुर ने किया।
प्रतियोगिता में लाहौल स्पीति जिला को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी 11 जिलों के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के 380 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बास्केटबाल , वुशू खेल में 48, 52, 56, 60, 65, 70, 75, 80 और 85 किलोग्राम भार की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। एथलेटिक्स में 100 मीटर , 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1500 मीटर, भाला, चक्का व गोला फेंक प्रतियोगिता के अलावा ऊंची कूद, लंबी कूद व तिहरी कूद प्रतियोगिताएं होंगी । रविवार को मार्च पास्ट में कांगड़ा प्रथम, कुल्लू द्वितीय और मंडी तथा ऊना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी के पहले मैच में सिरमौर ने कुल्लू को 56-26 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वॉलीबाल में बिलासपुर ने एकतरफा मैच में सोलन को 2-0 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। खो-खो के मैच में चंबा ने किन्नौर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर जिला कांगड़ा आईटीआई खेल संघ के प्रधान ई. एसके लखनपाल, हिमाचल प्रदेश आईटीआई राज्य खेल परिषद के सदस्य सचिव पीएन आजाद सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।