फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पुनर्वास के आश्वासन पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने टाला विरोध

पुनर्वास के आश्वासन पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने टाला विरोध

Thu, 15 Mar 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
पुनर्वास के आश्वासन पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने टाला विरोध
पुनर्वास के आश्वासन पर रेहड़ी-फड़ी वालों ने टाला विरोध
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर पुनर्वासित करने की रखी थी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के मुख्य बाजार में प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की मुहिम के दौरान हटाए गए रेहड़ी-फड़ी वालों ने एसडीएम से उन्हें किसी उचित स्थान पर पुनर्वासित करने के मिले आश्वासन के बाद अपने विरोध को विराम लगा दिया है। बुधवार को विस्थापित रेहड़ी-फड़ी वालों ने अपनी रोजी रोटी का हवाला देकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए प्रशासन और नगर परिषद से उन्हें किसी उचित स्थान पर पुनर्वासित करने की मांग उठाई थी। साथ ही उन्होंने ऐसी व्यवस्था न करने की सूरत में सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी भी दी थी। लेकिन, अब इस वर्ग ने एसडीएम सिद्धार्थ आचार्य से मिलकर उनके समक्ष रखे गए अपने पक्ष पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उन्होंने नप को नगर में कोई उचित स्थान देखकर इसका समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि इस व्यवस्था के लिए कुछ समय लग सकता है। लेकिन, किसी उचित जगह की तलाश करके फिक्स किराए के तहत समस्या के समाधान को नप को आदेश दिए गए हैं। नप और एनएच विभाग को नालियों से पीछे काम करने वालों की यथास्थिति बनाए रखने को भी कहा है। इस मौके पर पुराना बस अड्डे पर अपनी टैक्सियां खड़ी करने वाले चालकों को इस स्थान को पार्किंग के लिए किसी ठेकेदार को देने से पूर्व उनके लिए यहां स्थान सुनिश्चित करने का एसडीएम से आग्रह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed