फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   केसीसी बैंक में सता परिवर्तन को लॉबिंग तेज

केसीसी बैंक में सता परिवर्तन को लॉबिंग तेज

Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
केसीसी बैंक में सता परिवर्तन को लॉबिंग तेज
सुनील चड्ढा
विज्ञापन

धर्मशाला। एनपीए को घटाने और बढ़ाने के सियासी खेल के बीच केेसीसी बैंक की साख को दांव पर लगाने वाली राजनीतिक लॉबी ने चेयरमैन पद पर उलटफेर के लिए लॉबिंग तेज कर दी है। 26 फरवरी को केसीसी बैंक की होने वाली बीओडी की बैठक में अविश्वास प्रस्ताव लाकर सत्ता परिवर्तन के लिए जोड़तोड़ का सियासी खेल शुरू हो गया है।
केसीसी बैंक की 26 फरवरी को चेयरमैन जगदीश सपेहिया की ओर से बुलाई गई बीओडी की बैठक से एक दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने 25 फरवरी को शाम 7:30 बजे बैंक के निदेशक मंडल के लिए होटल धौलाधार में डिनर रखा है। डिनर डिप्लोमेसी में बैंक के सभी निदेशक आमंत्रित किए गए हैं। इसमें चेयरमैन पद पर उलटफेर के लिए रूपरेखा बनेगी। देखने लायक यह होगा कि इस डिनर डिप्लोमेसी का हिस्सा कौन-कौन से निदेशक बनते हैं। डिनर डिप्लोमसी में काफी हद तक तय हो जाएगा कि भाजपा के पाले में गेंद है या नहीं। बताया जा रहा है कि भाजपा चेयरमैन पद के लिए नामित सदस्य राजीव भारद्वाज के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश करेगी। उधर, बैंक के चेयरमैन जगदीश सपहिया ने भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बीओडी में कुल 22 सदस्य हैं। इनमें से एक सदस्य रमेश चंबयाल की 2 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। यानी, 21 सदस्य चेयरमैन की कुर्सी का फैसला करेंगे। चुनाव जीतकर आए 16 में से अब 15 सदस्य बचे हैं। इसके अलावा भाजपा सरकार ने 3 सदस्य मनोनीत किए हैं। केसीसी बैंक के एमडी, रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी के नोमिनी, स्टेट को ऑपरेटिव के नॉमिनी यानी 3 सरकारी सदस्य भी चेयरमैन पद के लिए वोट डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा हो सकता है जोड़तोड़
कुलदीप पठानिया, अजीत पाल महाजन, करनैल राणा, ठाकुर आत्म प्रकाश, मनोहर लाल, लेख राज, संजीव राणा, प्रकाश चंद राणा सदस्य चेयरमैन जगदीश सपहिया के साथ माने जा रहे हैं। इसके अलावा बैठक में सदस्य प्रेम लता अगर आई तो यह संख्या 10 पहुंच जाएगी, लेकिन इनमें से कोई सदस्य टूटा तो समीकरण बिगड़ेंगे। वहीं, महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर ठाकुर, सुनील पाधा, केश्व कोरला सहित तीन नामित सदस्यों के साथ तीन सरकारी नामित सदस्यों समेत भाजपा के पाले में 9 सदस्य बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस से निष्कासित राजीव गौतम और लाहौल स्पीति के सेरिंग ताशी अगर भाजपा के उम्मीदवार का समर्थन करते हैं संख्या 11 हो जाएगी। जीत के लिए आंकड़ा सिर्फ 11 चाहिए। लेकिन, अगर हितेश्वर ठाकुर और प्रेम लता नहीं आई और क्रॉस वोटिंग हुई तो समीकरण कुछ और हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed