{"_id":"6a95948ca7f3421b340b9fae","slug":"bulldozers-to-raze-properties-of-drug-smugglers-and-encroachments-on-government-land-kangra-news-c-95-1-kng1004-253236-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नशा तस्करों की संपत्तियों और सरकारी भूमि पर कब्जों पर चलेगा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नशा तस्करों की संपत्तियों और सरकारी भूमि पर कब्जों पर चलेगा बुलडोजर
Tue, 01 Sep 2026 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 01 Sep 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में नशे के धंधे पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने अब तस्करों की आर्थिक रीढ़ पर प्रहार करने की तैयारी कर ली है। जिले में नशा तस्करों की काली कमाई से बनाई गई अवैध संपत्तियों को जब्त करने के साथ सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों व निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा।
सोमवार को धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल (एनकॉर्ड) की जिला स्तरीय बैठक में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को इस बाबत कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। नशे के धंधे से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कुर्क किया जाए और पीआईटी-एनडीपीएस के प्रावधानों को सख्ती से लागू किया जाए।
डीसी ने सभी एसडीएम को पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सरकारी भूमि पर तस्करों के कब्जों और अवैध ढांचों को तुरंत ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नशा प्रभावित क्षेत्रों में गठित नशा निवारण समितियों को सक्रिय करने और संवेदनशील हॉटस्पॉट पर 24 घंटे निगरानी रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
डीसी ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ यह जंग सिर्फ कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी। इसके उपचार, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन पर भी बराबर काम होगा। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य और ओपिओयड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही निजी नशा मुक्ति केंद्रों की मनमानी रोकने के लिए उनकी नियमित जांच और मासिक मूल्यांकन की व्यवस्था लागू होगी। बैठक में एसपी कुलभूषण वर्मा ने नशा विरोधी अभियानों की प्रगति रिपोर्ट पेश की।
स्कूलों में सक्रिय किए जाएं प्रहरी
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पंचायतों और स्कूलों का नियमित दौरा करें। विद्यालयों में प्रहरी क्लब सक्रिय किए जाएं और संवाद कार्यक्रम के तहत काउंसलिंग सत्र आयोजित हों। स्कूल परिसर के आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देनी होगी।