फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दोपहिया वाहन में दोनों सवारियों को होगा हेलमेट अनिवार्य

दोपहिया वाहन में दोनों सवारियों को होगा हेलमेट अनिवार्य

Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
दोपहिया वाहन में दोनों सवारियों को होगा हेलमेट अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुलेर(कांगड़ा)। पुलिस थाना हरिपुर में शनिवार को रोड सेफ्टी क्लब और व्यापार मंडल की बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी कर्ण सिंह ने कहा कि अब दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट और चौपहिया वाहन चालक के साथ आगे बैठे सवार को भी सीट बेल्ट पहननी जरूरी होगी। आए दिन बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं से निपटने के लिए नाबालिग बच्चों को वाहन न देने का आह्वान अभिभावकों से किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर बल्ब लगाएं और चौकीदार की व्यवस्था भी करें, जो कि सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक है। साथ ही थाना प्रभारी ने लोगों को शक्ति एप की जानकारी भी दी। बैठक में एएसआई रमेश चंद, ट्रैफिक प्रभारी एचसी सुशील कुमार, एमएचसी अजय कुमार, व्यापार मंडल हरिपुर के प्रधान देसराज चनौरिया, वरुण धीमान, विजय कुमार, कर्मदीप, राजीव कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार, चेतन कुमार, राम चंद, प्रेम स्वरूप, मदन लाल, संदीप शर्मा, आदर्श सूद, राजेश कुमार और प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed