फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जिलाभर में पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई

जिलाभर में पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई

Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिलाभर में पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। जयराम सरकार ने साल का पहला दिन स्वच्छता के रूप में मनाया। पेयजल से पनपने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए जिले में आईपीएच विभाग ने सभी पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई की। इसी कड़ी में आईपीएच विभाग के धर्मशाला डिविजन ने पहली जनवरी को शहर, तपोवन सहित आसपास के क्षेत्र के लगभग 60 पेयजल भंडारा टैंकों की सफाई की। टैंकों की सफाई अभियान दो जनवरी को भी जारी रहेगा। दूसरे दिन भी डिविजन के अन्य टैंकों की सफाई कर्मचारी करेंगे। इस अभियान में कई स्थानों पर आईपीएच विभाग ने स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे आईपीएच विभाग ने एक दिन यह अभियान चलाना था, लेकिन अब दो दिन तक सफाई की जाएगी। उधर, आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश मोंगरा ने कहा कि पहले दिन डिविजन के 60 टैंकों की सफाई की गई है। मंगलवार को भी बचे भंडारण टैंकों की सफाई की जाएगी।
मुख्य अभियंता ने की शुरुआत
पेयजल भंडारण टैंकों के सफाई अभियान की शुरुआत धर्मशाला में आईपीएच विभाग के मुख्य अभियंता नवीन पूरी ने की। इस दौरान अधीक्षण अभियंता एलएस ठाकुर भी मौजूद रहे। पहले दिन टैंकों के अलावा तीन पेयजल स्रोतों की भी सफाई की गई।
विज्ञापन


पानी के टैंकों को साफ किया
हरिपुर (कांगड़ा)। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई की। आईपीएच उपमंडल हरिपुर के सहायक अभियंता विनोद कुमार बनियाल ने बताया कि पीर बिंदली, गुलेर, बिलासपुर, हरिपुर, खैरियां, वाईफीकेसन हरिपुर, खैरियां, शिवनाथ, खब्बली, पाइसा, भांबल पंचायत, रजियाणा और त्रिप्पल के जल भंडारण टैंकों की साफ सफाई की गई, जो कि आगे भी इसी तरह जारी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्रोत के साथ-साथ भंडारण टैंकों की भी सफाई की गई ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझीन, भड़ोली और बलारडू में साफ किए पेयजल टैंक
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। जयराम सरकार के निर्देशानुसार आईपीएच विभाग ने ज्वालामुखी उपमंडल के मझीन, भड़ोली, बलारडू में पेयजल टैंकों की सफाई की। इस कारण मंगलवार को इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बाधित हो सकती है। ज्वालामुखी के आईपीएच के सहायक अभियंता प्यारे लाल ने लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सरकार के सख्त आदेशों की पालना करते हुए आईपीएच विभाग ने पेयजल भंडारों की सफाई करवाई गई है।
लोगों के सहयोग से साफ किए पानी के टैंक
खुंडियां (कांगड़ा)। आईपीएच विभाग ने खुंडियां में स्थानीय लोगों के साथ मिल कर पेयजल योजनाओं के टैंकों की सफाई की। विभाग ने खुंडियां के अधीन निर्मित विभिन्न पेयजल योजनाओं के जल भंडारण टैंकों की सफाई की, इसमें स्थानीय कर्मचारियों के अतिरिक्त संबंधित अनुभागों के कनिष्ठ अभियंता, स्वयंसेवी सगठनों और स्थानीय जनता ने भी इस सफाई अभियान मे भाग लिया। सहायक अभियंता आरआर शर्मा ने जल भंडारण टैंकों का निरीक्षण किया।
पेयजल स्रोतों की स्वच्छता के लिए छेड़ा अभियान
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य एवं सिंचाई विभाग मंडल नगरोटा बगवां के तहत नगरोटा बगवां, टांडा और सरोत्री के तहत आने वाले विभिन्न पेयजल स्रोतों, पेयजल टैंकों और बावड़ियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियंता दीपक गर्ग की अगुवाई में चलाए गए विशेष अभियान में विभाग के लगभग 250 कर्मचारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भागीदारी दर्शाई। विभाग के एसडीओ अंकुर धीमान ने बताया कि मंडल के तहत 17 पेयजल स्रोतों और 60 टैंकों की सफाई कर क्लोरीनेशन की गई। आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

मनेई में आज और कल होगी पेयजल टैंकों की सफाई
लंज(कांगड़ा)। आईपीएच विभाग के उपमंडल मनेई के तहत आने वाली पेयजल योजनाओं के टैंकों की मंगलवार को सफाई की जाएगी। पूरे उपमंडल में दो दिन से आईपीएच विभाग के कर्मचारी सभी टैंकों को साफ करने में जुटे हैं। मंगलवार को लंज, नौशहरा टैंक की सफाई की जाएगी। इसके चलते तीन जनवरी को लंज खास, अपर लंज और डडोली पंचायतों में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। आईपीएच के सहायक अभियंता सुमेश राज धीमान ने कहा कि तीन जनवरी से पेयजल योजना का पानी सुचारु रूप से मिलना शुरू हो जाएगा।

देहरा उपमंडल के पेयजल टैंक साफ किए
रक्कड़ (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा के सभी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए आईपीएच विभाग ने कमर कस ली है। सोमवार को एसडीओ सुनेहत संजीव राणा, जेई सुभाष शर्मा और राजकुमार की अगुवाई में अजमेर सिंह, मदन लाल, छजू राम, रसपाल सिंह, अजमेर बेलदार और अन्य कर्मचारियों ने गरली सेक्शन कार्यालय के अधीन आने वाले गरली मेन पेयजल टैंक सहित गांव टिल्ला मेन टैंक, चमारड़ टैंक, नगरोटा टैंक, चंबापत्तन टैंक और सकराला टैंकों के अंदर तमाम जमा पानी और गाद को बाहर निकाल कर उनके इर्द-गिर्द पसरे कूड़े कर्कट को ठिकाने लगाया। जेई सुभाष शर्मा और राजकुमार शर्मा ने बताया कि गरली सेक्शन कार्यालय के तहत अभी अलग-अलग क्षेत्रों में अभी करीब दर्जनों मेन पेयजल टैंक हैं, जो एक-एक कर पूर्ण रूप से साफ किए जाएंगे, ताकि आगे आने वाले गर्मी और बरसात के मौसम में तमाम इलाके में स्वच्छ पानी मिल सके। वहीं, एक्सईएन रोहित दूबे ने लोगों को उपमंडल के तहत तमाम टैंकों के आस-पास गंदगी न फैलाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed