{"_id":"5a428fe94f1c1ba7668bc4e2","slug":"31514311657-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसाल और सुनपर पंचायत को मिला पांच-पांच लाख इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसाल और सुनपर पंचायत को मिला पांच-पांच लाख इनाम
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के बैजनाथ विकास खंड की दो पंचायतें पशुधन योजना के तहत सम्मानित हुई हैं। योजना के तहत बैजनाथ विकास खंड की संसाल और सुनपर को पशुपालन विभाग की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का इनाम दिया गया है।
इन दोनों पंचायतों ने अपनी-अपनी पंचायतों में मौजूद पशुओं का शत प्रतिशत डाटा तैयार कर विभाग को प्रेषित कर दिया है, इसके बाद पशुपालन विभाग की ओर से दोनों पंचायतों को यह सम्मान दिया गया है। दोनों पंचायतों को मिली राशि को विभिन्न कामों के लिए खर्च किया जाएगा, जिसका जिक्र पशुपालन विभाग की ओर जारी चेक राशि के साथ संलग्न पत्र में किया गया है। उधर, बैजनाथ के एसडीएम डॉ. मुरारी लाल व विकास खंड अधिकारी भागमल ठाकुर ने दोनों पंचायतों को सम्मान मिलने पर खुशी जताई है।