{"_id":"5a0c81be4f1c1bf3538bd7cd","slug":"31510769086-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकमान को भेजी जाएगी भितरघात करने वालों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकमान को भेजी जाएगी भितरघात करने वालों की सूची
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इंदौरा (कांगड़ा)।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदौरा की बैठक कंदरोड़ी में अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच की अध्यक्षता में हुई। इसमें इंदौरा हलके के सभी 104 बूथों से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में इंदौरा से कांग्रेस प्रत्याशी कमल किशोर, संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष कर्ण सिंह पठानिया, पूर्व विधायक बोधराज, युकां अध्यक्ष अभिषेक ठाकुर भी मौजूद रहे। बैठक में सभी पोलिंग बूथों के प्रभारियों और पंचायत प्रतिनिधियों से चुनाव को लेकर फीडबैक ली गई।
इस दौरान विस चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने वालों के नाम पर चर्चा कर भितरघातियों को पार्टी से बाहर रास्ता दिखाने के लिए सिफारिश की गई। बैठक में भितरघातियों को पार्टी से निष्कासित करने के लिए इनकी सूची हाईकमान को भेजने का फैसला किया गया। इसमें अवसर पर युकां अध्यक्ष मनमोहन कटोच, भूपाल कटोच, ठाकुर जर्म सिंह, अनूप ठाकुर, विजय कुमार, राणा प्रताप सिंह, विकास चंबियाल, विशाल चंबियाल, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, नरेंद्र शर्मा, केवल कलोत्रा, देविंद्र मनकोटिया, अभिमंयु, रशपाल गुलेरिया, मलकीत सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।