Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Shri Ram Katha Yajna Mahotsav commences with a grand Kalash Yatra

Kangra News: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ

Sun, 01 Nov 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 01 Nov 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha Yajna Mahotsav commences with a grand Kalash Yatra
अपर लंबागांव के घंरु में कलश यात्रा निकालती महिलाएं फोटो स्त्रोत संवाद
व्यास मधुकर महाराज ने पहले दिन किया श्रीराम नाम की महिमा का गुणगान
विज्ञापन

लंबागांव (कांगड़ा)। अपर लंबागांव के घंरू स्थित गुग्गा गंगोटी मंदिर में श्रीराम कथा एवं विराट महारुद्र यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। धार्मिक जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

महोत्सव के प्रथम दिन कथा व्यास मधुकर महाराज ने श्रीराम कथा का शुभारंभ करते हुए श्रद्धालुओं को श्रीराम नाम की महिमा से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान श्रीराम का नाम ही जीव के कल्याण और भवसागर से पार उतरने का सर्वोत्तम साधन है। राम नाम का स्मरण करने मात्र से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता, शांति और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम नाम की महिमा अपरंपार है और जो सच्चे मन से प्रभु श्रीराम का स्मरण करता है, उसका जीवन धन्य हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed