{"_id":"59fe0bdd4f1c1b71548bacdf","slug":"31509821405-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी बतौर पीएम पालमपुर में करेंगे पहली जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी बतौर पीएम पालमपुर में करेंगे पहली जनसभा
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेविनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी जनसभा पालमपुर में भाजपा के स्टार प्रचारक की पहली जनसभा होगी। पीएम बनने के बाद मोदी की पालमपुर में यह पहली जनसभा होगी। इससे पहले वे लोकसभा चुनाव से पहले पालमपुर में एक जनसभा कर चुके हैं। वहीं, उपमंडल पालमपुर के भवारना में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और जयसिंहपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी चुनावी जनसभाएं कर चुकी हैं। पालमपुर के कृषि विवि के मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की इस रैली में उपमंडल पालमपुर के सुलह, पालमपुर, जयसिंहपुर और बैजनाथ के भाजपा प्रत्याशी शामिल होंगे। साल 2012 में हुए विस चुनाव में उपमंडल की चारों सीटें हार चुकी भाजपा की इन चुनावों में जीत को लेकर पीएम मोदी भाजपाइयों को खुले मंच से मंत्र देंगे। उधर, रैली के प्रभारी जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कृषि विवि में लगभग 12 बजे चुनावी जनसभा होगी।