{"_id":"59f32c1e4f1c1b65548b97ac","slug":"31509108766-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने लिए राजनीतिक दलों के सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने लिए राजनीतिक दलों के सुझाव
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धर्मशाला। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्वाचन उप आयुक्त संदीप सक्सेना ने शुक्रवार को विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा के लिए धर्मशाला में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिप्रिय चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने निर्वाचन उप आयुक्त से आदर्श आचार संहिता, चुनाव व्यय, प्रचार सामग्री एवं चुनावों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को उनकी चिंताओं के निराकरण के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आयोग की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के विभिन्न सुझावों पर गंभीरता से गौर करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत, जिला निर्वाचन अधिकारी सीपी वर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. रमेश छाजटा, सचिव इंचार्ज राहुल शर्मा, जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन