फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टिकट न मिलने से खफा उतम लड़ेंगे आजाद चुनाव

टिकट न मिलने से खफा उतम लड़ेंगे आजाद चुनाव

Fri, 20 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
टिकट न मिलने से खफा उतम लड़ेंगे आजाद चुनाव
कांगड़ा। पार्टी से भाजपा का टिकट न मिलने से आहत भाजपा के प्रदेश ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष उत्तम चौधरी आजाद चुनाव लड़ने जा रहे हैं। पार्टी से खफा उत्तम शनिवार को अपना नामांकन भरेंगे। नामांकन भरने के बाद उत्तम अपने चुनावी अभियान में जुट जाएंगे। टिकट आवंटन के समय उत्तम चौधरी का नाम कांगड़ा विस सीट के लिए चर्चा में रहा।
विज्ञापन

हालांकि भाजपा की जारी हुई अधिकारिक सूची में उत्तम चौधरी की जगह संजय चौधरी का नाम आ गया। जिस शाम को भाजपा की टिकटों की सूची जारी हुई, उसी दिन दोपहर को उत्तम ने ओबीसी मंडल की बैठक का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं को जी जान से जुट जाने के लिए कहा। टिकट नहीं मिला और अब उत्तम ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। अमर उजाला से दूरभाष पर उत्तम चौधरी ने कहा कि इस फैसले से अब वह किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं हैं। वे चालीस वर्षों से पार्टी की सेवा में जुटे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में दरियां भी उठाईं। पार्टी के लिए कई त्याग भी किए। दो दफा पहले भी उनका नाम पैनल में था, फिर भी उन्हें टिकट नहीं दी गई। अब इस दफा भी उनका टिकट छीन लिया गया। उन्होंने अपने समर्थकों से मशविरा कर यह फैसला लिया है। पिछले चार साल से वे कांगड़ा विस क्षेत्र में प्रचार के लिए डटे थे। फैसला वापिस लिया तो उनके समर्थकों का मनोबल टूटेगा और ऐसा वह करना नहीं चाहते। गौर हो कि कांगड़ा विस क्षेत्र के लिए भाजपा ने संजय चौधरी को बतौर उम्मीदवार उतारा है। उत्तम यदि शनिवार को नामांकन भरते हैं तो यह भाजपा के लिए किसी झटके से कम नहीं है। उत्तम ने साफ कह दिया है कि अब वे किसी भी आश्वासन में आने वाले नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed