फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बाली की प्राथमिकताओं में फिर रोजगार का मुद्दा प्रथम

बाली की प्राथमिकताओं में फिर रोजगार का मुद्दा प्रथम

Fri, 20 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बाली की प्राथमिकताओं में फिर रोजगार का मुद्दा प्रथम
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। स्थानीय विधायक एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि रोजगार का मुद्दा उनकी प्राथमिकताओं में इस चुनाव में भी शामिल है। कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार के साधन उपलब्ध हों। इसकी उन्हें अब भी उतनी ही चिंता है, जितनी निवर्तमान सरकार के समय थी। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर विकास कार्यों के साथ रोजगार के अलावा आवारा पशुओं की समस्या के समाधान, बिजली, सीमेंट की कीमतों में कमी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने एक बार फिर स्पष्ट किया कि मेरे भाजपा के कई बड़े नेताओं से निजी और सामाजिक संबंध हो सकते हैं, लेकिन, मेरी भाजपा में जाने की अफवाह कुछ लोगों ने जानबूझ कर फैलाई। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपनी चुनावी जीत पर कोई शक नहीं है। कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है। इस मौके पर कई अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और जसौर के दीपक कुमार और बलधर के पूर्व उपप्रधान कल्याण चौधरी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय वर्मा, मनोज मेहता, रोशन खन्ना, चरित चौधरी, गोल्डी चौधरी, अजय सिपहिया, शशि चौधरी, उषा भाटिया, मदन लाल, पवन सूद, प्रताप चौधरी, उर्मिल ठाकुर, वीना ठाकुर, डॉ. चांद, जमना दास, बलदेव चौधरी, अभय गुप्ता, अमीं चंद वर्मा तथा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

बाक्स
बाली 23 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन पत्र
परिवहन मंत्री जीएस बाली 23 अक्टूबर को नगरोटा बगवां के एसडीएम कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बाली ने बताया कि उनकी नामांकन प्रक्रिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का यहां आने का कार्यक्रम है। नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व गांधी मैदान में भारी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा होकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed