फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर शहर से हटाए बैनर-होर्डिंग्स

पालमपुर शहर से हटाए बैनर-होर्डिंग्स

Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर शहर से हटाए बैनर-होर्डिंग्स
पालमपुर (कांगड़ा)। विस चुनावों को लेकर प्रदेश में लगी आचार संहिता को लेकर एसडीएम पालमपुर ने उपमंडल के सभी अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को आचार संहिता में हर काम को लेकर बारीकी से बताया। उन्होंने सभी अधिकारियों को कड़ाई से काम करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि किसी अधिकारी के खिलाफ कोई किसी काम को लेकर शिकायत न आए अन्यथा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम बलवान मंढोत्रा ने कहा कि आचार संहिता लगते ही पालमपुर और सुलह विस में सरकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों की होर्डिंग्स को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है, जबकि पालमपुर शहर से सभी होर्डिंग्स को निकाल दिया गया है। इसके अलावा शाम पांच बजे से सुलह और पालमपुर हलके में आदर्श चुनाव आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सेक्टर ऑफिसर और सर्विलेंस टीमों को भेज दिया गया है। इस मौके पर डीएसपी आरके शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed