फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   25,000 rupees withdrawn from account by removing SIM

Kangra News: सिम निकाल खाते से उड़ाए 25,000 रुपये

Mon, 02 Jun 2025 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
25,000 rupees withdrawn from account by removing SIM
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला के खड़ा डंडा रोड पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान पर पेंट लेने आए दो युवकों ने महिला दुकानदार के फोन की सिम निकाल कर 25,000 रुपये ठग लिए। महिला को करीब एक घंटे के बाद ठगी का पता चला। इसके बाद महिला के बैंक खाते को फ्रीज करवाया गया, लेकिन तब तक आरोपियों ने राशि निकाल ली थी। दुकानदार महिला ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे दो युवक उनकी दुकान पर आए और पेंट लेने की बात कही। इस दौरान एक आरोपी ने कहा कि वह अपने मालिक से पेंट के रंग के बारे जानकारी लेना चाहता है और वह अपना मोबाइल नहीं लाया है, इसलिए आप अपना मोबाइल दें।
विज्ञापन


इस दौरान दूसरे आरोपी ने उन्हें अपनी बातों में उलझाए रखा था, जबकि एक ने मोबाइल से सिम निकाल लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने वाहन से पर्स लेकर महिला को पेंट के बदले पैसे देने की बात कही। इसके बाद वे वहां से चले गए। उनके पति से उनके फोन में सिम न होने की बात पता चली। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले एक रुपया, फिर 5,000, 10,000, दोबारा एक रुपया, 5,000 रुपये निकाले। इसके बाद करीब 4900 रुपये की ट्रांजेक्शन की। एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि महिला की ओर से पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दी है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed