{"_id":"679bc9c8db51f839fc0ae1c4","slug":"25-teams-ready-to-count-birds-kangra-news-c-95-1-ssml1020-163664-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पक्षियों की गणना के लिए 25 टीमें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पक्षियों की गणना के लिए 25 टीमें तैयार
Fri, 31 Jan 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पौंग झील वेटलैंड में प्रवासी और स्थानीय पक्षियों की गणना के लिए वीरवार को वन्यप्राणी विभाग ने 25 विशेषज्ञों की टीम का गठन किया। इन टीमों में 95 विशेषज्ञ और कर्मचारी शामिल रहेंगे। पक्षियों की गणना 1 फरवरी से की जाएगी। 31 जनवरी को नगरोटा सूरियां के इंटरप्रिटेशन केंद्र में पक्षी गणना टीमों को गणना के लिए उपकरण देकर झील के 25 जोनों की जानकारी दी जाएगी। जबकि 2 फरवरी को नगरोटा सूरियां इंटरप्रिटेशन केंद्र में बर्ड वाचिंग प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
वन्यप्राणी मण्डल हमीरपुर के डीएफओ रेजिगनॉल्ड रॉयस्टन ने बताया कि बर्ड वाचिंग प्रतियोगिता में नजदीकी स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे और प्रतियोगिता शुरू करने से पहले बच्चों को पौंग झील में लेजाकर पक्षियों की प्रजातियों की पहचान करवाई जाएगी।