फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   23 percent of Kangra's population suffers from high blood pressure: CMO

कांगड़ा की 23 फीसदी जनसंख्या उच्च रक्तचाप से पीड़ित : सीएमओ

Sun, 18 May 2025 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 18 May 2025 05:58 AM IST
विज्ञापन
23 percent of Kangra's population suffers from high blood pressure: CMO
रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुरू किया अभियान, 16 जून तक चलेगा
विज्ञापन

बोले-हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर और दृष्टि हानि का कारण बन सकता है उच्च रक्तचाप
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पुरुषों में उच्च रक्तचाप की दर 26.3 फीसदी और महिलाओं में 13.7 फीसदी है। कांगड़ा जिले में यह दर पुरुषों में 25.6 और महिलाओं में 11.3 फीसदी है। जिला कांगड़ा में लगभग 23 फीसदी जनसंख्या उच्च रक्तचाप से पीड़ित है, जो राज्य के औसत से अधिक है। यह बात शनिवार को विश्व उच्च रक्तचाप जागरूकता अभियान के शुभारंभ पर मुख्य चिकित्सा डॉ. राजेश गुलेरी ने कही।
उन्होंने बताया यह अभियान 17 मई से 16 जून तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान उच्च रक्तचाप अभियान के उपलक्ष्य में शपथ भी दिलाई गई। इस दिवस को मनाने का लक्ष्य आम जनमानस में इसके बचाव के बारे जानकारी और जागरूकता बढ़ाना है। सीएमओ ने लोगों से नियमित रूप से रक्तचाप जांच करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उच्च रक्तचाप जिसे मूक हत्यारा भी कहा जाता है, हृदय रोग, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर और दृष्टि हानि जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विश्वभर में लगभग 1.13 अरब लोग उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं, लेकिन इनमें से लगभग आधे लोग अपनी स्थिति से अनजान हैं। भारत में यह संख्या तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि उच्च रक्तचाप के प्रमुख कारण असंतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन, तनाव, वंशानुगत कारक हैं। इसकी रोकथाम के लिए संतुलित आहार नमक, वसा और चीनी का सेवन सीमित करें। नियमित व्यायाम और प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलें। धूम्रपान, शराब छोड़ें और कैफीन का सेवन कम करें। वजन को नियंत्रित रखें और नियमित रूप से रक्तचाप की जांच करवानी चाहिए। सीएमओ ने बताया कि एक माह तक चलने वाले जागरूकता अभियान के दौरान जांच शिविर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा अन्य विभिन्न गतिविधियां और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed