फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   केंद्रीय विवि के मंच से चुनावी राग

केंद्रीय विवि के मंच से चुनावी राग

Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विवि के मंच से चुनावी राग
चुनावी साल में केंद्रीय विवि के शिलान्यास से चला मास्टर स्ट्रोक
विज्ञापन

लोस चुनाव में जिताने, पन्ना प्रमुख में आने का दिया निमंत्रण
राकेश भारद्वाज
चामुंडा (कांगड़ा)। चुनावी साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने केंद्रीय विवि के दोनों कैंपस का शिलान्यास कर कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने का मास्टर स्ट्रोक खेला है। आचार संहिता लगने से कुछ ही दिन पहले सीयू के कैंपस का निर्माण शुरू करवाकर भाजपा चुनावों में इसका श्रेय लेगी।
केंद्र सरकार ने पहले ही देहरा और धर्मशाला दोनों जगह कैंपस खोलने का फैसला लेेकर दर्शा दिया है कि वह किसी भी सूरत में दोनों संसदीय क्षेत्रों के लोगों को नाराज नहीं करना चाहती है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के मंच से लोकसभा चुनाव में वोट की मांग जोरों से उठी। इतना ही नहीं 24 फरवरी को भाजपा के होने वाले कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम के लिए भी अपरोक्ष रूप से लोगों को निमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन

करीब दस साल बाद केंद्रीय विवि भवन का शिलान्यास वीरवार को धर्मशाला के जदरांगल में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया। केंद्रीय मंत्री ने 24 फरवरी को होने वाले पार्टी के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में जाकर मोदी के मन की बात सुनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी की आवश्यकता जैसे पूरा देश महसूस कर रहा है, वैसे ही हिमाचल भी कर रहा है। इसलिए 2014 में जिस तरीके से प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाई है। उससे कम नहीं होना है और 2014 के लक्ष्य को पूरा करना है। इसके अलावा शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने सरकारी मंच से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बारिश ने डाला खलल
केंद्रीय विवि के जदरांगल में आयोजित कार्यक्रम में बारिश ने खलल डाला। इससे जनसभा स्थल पर रखी गई कुर्सियां भी पूरी नहीं भर सकीं। हालांकि, जनसभा को सफल बनाने के लिए एचआरसीटी की बसों का प्रबंध करके केंद्रीय विवि और धर्मशाला महाविद्यालय से विद्यार्थियों को पहुंचाया गया था।


देरी से पहुंचे रीता, रवि और अर्जुन
जदरांगल में इंदौरा की विधायक रीता धीमान, जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र कुमार और ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह देरी से पहुंचे। तीनों विधायकों के पहुंचने तक शिलान्यास हो चुका था और जनसभा चल रही थी।

नहीं पहुंचीं शहरी विकास मंत्री सरवीण
जदरांगल में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी नहीं पहुंची। कार्यक्रम में मंत्री के नदारद रहने से चर्चाओं का दौर रहा।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed