{"_id":"5be72298bdec2217277cd754","slug":"21541874328-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू के हमले में घायल संजू देवी पीजीआई रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू के हमले में घायल संजू देवी पीजीआई रैफर
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के खनियारा वार्ड में भालू के हमले में गंभीर घायल संजू देवी को मेडिकल कॉलेज टांडा से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। टीएमसी के एमएस डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि आंख के साथ घाव होने के कारण सर्जरी के लिए महिला को पीजीआई भेजना पड़ा है। इससे पहले भालू के हमले में घायल बैजनाथ के भेड़पालक को भी पीजीआई रेफर किया गया है।
बता दें कि खनियारा के सांबरलाहड़ गांव की संजू देवी पत्नी स्वरूप कुमार वीरवार को सुबह लगभग पौने 11 बजे घर से जंगल की ओर भेड़-बकरियों को चराने जा रही थी। इस दौरान खनियारा के पेयजल टैंक के पास झाड़ियों से निकले भालू ने संजू देवी पर हमला कर दिया। भालू ने संजू देवी के मुंह पर हमला किया था, जिससे महिला का पूरा जबड़ा फट गया था।
उधर, वन विभाग के डीएफओ धर्मशाला प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि फौरी राहत के रूप में महिला के परिजनों को 10 हजार रुपये राशि दे दी है।