फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अस्पताल में मरीज की जान जाने से गुस्साए तामीरदार

अस्पताल में मरीज की जान जाने से गुस्साए तामीरदार

Sun, 30 Sep 2018 11:34 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज की जान जाने से गुस्साए तामीरदार
अस्पताल में मरीज की जान जाने से गुस्साए तीमारदार
विज्ञापन

एक घंटा शव जमीन पर रखकर प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
तीमारदारों का आरोप, समय पर मिलती एबुलेंस तो बच जाती जान
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। सिविल अस्पताल पालमपुर में एक्सीडेंट के मरीज को एंबुलेंस न मिल पाने पर तीमारदारों ने जम कर हंगामा किया। तीमारदारों
का आरोप है कि उन्हें मौके पर एंबुलेंस मिल जाती तो शायद, उनके घायल की जान नहीं जाती। मरीज के मीमारदारों ने अस्पताल में करीब एक घंटे तक नारेबाजी की और शव को भी नीचे रख दिया। बनोडू के पास एक सड़क दुर्घटना हो जाने से मरीज की जान चली गई है। इस संदर्भ में अभी तक पालमपुर पुलिस में किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है, जबकि पालमपुर अस्पताल प्रबंधन ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पठानकोट-मंडी के बनोड़ में एक कार दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस पर घायल व्यक्ति मिलाप चंद को पालमपुर अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी हालत देख कर उसे टांडा रेफर कर दिया है। इस पर मरीज के तीमारदारों ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सक से एंबुलेंस की मांग की, लेकिन चिकित्सक ने तीमारदारों से कह दिया है कि अस्पताल में एंबुलेंस नहीं है, जबकि सूत्रों की मानें तो अस्पताल में एंबुलेंस और चालक दोनों मौजूद थे। चिकित्सक के एंबुलेंस के मना करने पर आनन फानन में अपनी गाड़ी में ले जा रहे व्यक्ति की अस्पताल में ही मौत हो गई। इससे गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल में जम कर नारेबाजी की। लिहाजा, मौके पर आए अस्पताल के एमएस ने स्थिति को संभाला। उसके बाद मरीज का पोस्टमार्टम करवाया गया।
इनसेट
----
अस्पताल चिकित्सक के खिलाफ होगी जांच : एमएस
उपमंडलीय अस्पताल पालमपुर के एमएस डॉ. विनय महाजन ने कहा कि ऐसा मामला हुआ है। अस्पताल में एंबुलेंस न देने पर चिकित्सक के खिलाफ जांच की जाएगी। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस में नहीं आई कोई शिकायत: एसएचओ
थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में ऐसा मामला हुआ था। लेकिन किसी ने भी पुलिस में किसी के खिलाफ कोई जांच नहीं करवाई है। शिकायत आती है तो पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed