{"_id":"5babc086867a557eb34153c9","slug":"21537982598-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में आजाद और कशिश विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में आजाद और कशिश विजेता
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सौ मीटर दौड़ में आजाद और कशिश विजेता
छात्र वर्ग की कबड्डी में नूरपुर, छात्रों में बैजनाथ की टीम अव्वल
कोटला में प्राइमरी स्कूलों की जिला स्तरीय खेलों का समापन
विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने सम्मानित किये विजेता खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
कोटला (कांगड़ा)। कोटला स्कूल में प्राइमरी स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज का आना प्रस्तावित था, लेकिन अंतिम समय में उनके आने का कार्यक्रम रद्द हो गया। इस कारण नन्हें खिलाड़ी मायूस दिखे। समापन कार्यक्रम में जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता जोन टीमों को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के कबड्डी के छात्र वर्ग में नूरपुर विजेता, देहरा जोन उपविजेता और लंबागांव ने तीसरा स्थान हासिल कियरा। छात्रा वर्ग की कबड्डी में बैजनाथ विजेता, नगरोटा बगवां उपविजेता और इंदौरा ने तीसरा स्थान झटका। खो-खो (छात्र वर्ग) में रक्कड़ प्रथम, धर्मशाला द्वितीय, नगरोटा सूरियां तृतीय, छात्रा वर्ग में नगरोटा सूरियां प्रथम, राजा का तालाब द्वितीय और नूरपुर तृतीय, वालीबॉल (छात्र वर्ग) में देहरा विजेता, नगरोटा सूरियां उपविजेता, पालमपुर ने तीसरा स्थान, छात्रा वर्ग में नूरपुर विजेता, पालमपुर उपविजेता और देहरा तीसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन(छात्र वर्ग) में देहरा प्रथम, रक्कड़ द्वितीय और ज्वाली तृतीय, छात्रा वर्ग में ज्वाली प्रथम, रक्कड़ द्वितीय, लंबागांव तृतीय स्थान पर रहा। 50 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में नवीन कुमार (पंचरुखी) प्रथम, गौरव (इंदौरा) द्वितीय और निशांत (देहरा) तृतीय, छात्रा वर्ग में याशिका (राजा का तालाब) प्रथम ,सोनिया (भवारना) द्वितीय व तमन्ना (ज्वाली) तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग) में आजाद (रैत) प्रथम, शाहिल (नूरपुर) द्वितीय और राहुल (लंबागांव) तृतीय, छात्रा वर्ग में कशिश (नूरपुर) प्रथम, याशिका (राजा का तालाव) द्वितीय और अंशिका (भवारना) तृतीय, लंबी कूद (छात्र वर्ग) में राहुल (लंबागांव) प्रथम, साहिल (नूरपुर) द्वितीय व सोनू (पंचरुखी) और रिजल (रक्कड़) संयुक्त रूप से तृतीय, छात्रा वर्ग में नम्रता (धर्मशाला) प्रथम, दीक्षिता (भवारना) द्वितीय तथा श्रुति (नूरपूर) तृतीय स्थान पर हरी। ऊंची कूद के छात्र वर्ग में राहुल (लंबागांव) प्रथम, सतविंद्र (नूरपुर) द्वितीय, छात्रा वर्ग में कशिश (नूरपुर) प्रथम, रुचिका (नूरपूर), द्वितीय तथा मुस्कान (ज्वाली) तृतीय स्थान पर रही। शॉर्टपुट के छात्र वर्ग में संतोष (पालमपुर) प्रथम, संदीप (डाडासीबा) द्वितीय तथा बबलू (देहरा) तृतीय, छात्रा वर्ग में नम्रता (धर्मशाला) प्रथम, शिल्पा (फतेहपुर) द्वितीय तथा रेशमा (लंबागांव) तृतीय, भाषण में पालमपुर प्रथम, देहरा द्वितीय और कांगड़ा तृतीय, एकल गान में कांगड़ा प्रथम, पालमपुर द्वितीय और नूरपुर तृतीय, समूहगान में पालमपुर प्रथम ,कांगड़ा द्वितीय और नूरपुर तृतीय, एकांकी में पालमपुर प्रथम, नूरपुर द्वितीय व कांगड़ा तृतीय तथा समूह नृत्य पालमपुर व कांगड़ा संयुक्त रूप से प्रथम और नूरपुर द्वितीय स्थान पर रहे।