{"_id":"5b6c80ca4f1c1b913e8b61d9","slug":"21533837514-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा का तालाब में दुकानों व घरों में घुस बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा का तालाब में दुकानों व घरों में घुस बारिश का पानी
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब में वीरवार दोपहर बाद हुई जोरदार बारिश का पानी राजा बाजार की दुकानों और घरों में घुस गया। इस वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का आलम यह था कि सड़कों से गुजर रहे वाहन चालकों को भी भारी बारिश की वजह से अपने वाहनों को रोकना पड़ा।
सड़क पर जगह-जगह जल भराव से कई दुकानदारों को अपनी दुकानों के शटर बंद करके पानी को रोकने के लिए अवरोधक लगाने पड़े। लगभग एक घंटे की तेज बारिश ने दुकानदारों के चेहरों पर चिंता की लकीरें पैदा कर दीं। इससे दो दिन पहले हुई बारिश से भी कुछ दुकानदारों की दुकानों व साथ लगते घरों में पानी घुसा था। राजा का तालाब के दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग से यथा शीघ्र पानी की सही निकासी के लिए बाजार में नालियों का प्रावधान करने का आग्रह किया है।
दुकानदारों में तिलक राज, मुकंद लाल, विनोद कुमार, पुनीत कुमार, पवन सिंह, शिवदेव, मलकीयत सिंह, रविंद्र सिंह, विकास बंटी, चमन लाल, सरूप सिंह, राजिंद्र कुमार, सूरज अवस्थी, मुन्ना ने विभाग से नालियों का प्रावधान करके पानी के समुचित निकास के लिए यथा शीघ्र हल निकालने का आग्रह किया है।