{"_id":"5b5e07934f1c1b4a748b7960","slug":"21532888979-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरियाल पंचायत के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरियाल पंचायत के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर के तहत गुरियाल पंचायत के वार्ड नंबर-एक, दो और तीन के लोगों ने गुरियाल-डक बीडीसी उपचुनाव का बहिष्कार किया। साथ ही लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का भी एलान किया है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में रेलवे फाटक को खोलने के लिए कई बार नेताओं से मांग उठाई गई है। लेकिन, उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में गांव के बच्चों, कर्मचारियों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित अन्य लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डक पंचायत के सामुदायिक भवन दाहब के वार्ड नंबर-एक में केवल एक मतदाता ने ही अपने मत का प्रयोग किया। गुरियाल पंचायत के वार्ड नंबर-एक, दो और तीन के मतदाताओं राजेश्वर, रविंद्र, रणवीर, शाम लाल, सुदेश कुमार, कश्मीर सिंह, करनैल सिंह, लाल सिंह, बादल, राजेश ठाकुर, राम प्रशाद, रमेश सिंह, राकेश सिंह ,सुजान सिंह, राम सिंह, देव राज, सुदर्शन सिंह, मलकीयत सिंह, राम सिंह, बिशन सिंह, मोहिंद्र सिंह, केशव, करतार सिंह, चैन सिंह, बरियाम सिंह, स्वर्ण सिंह, लाडी और अश्वनी कुमार का कहना है कि डक में रेलवे फाटक खोलने को लेकर उन्होंने आठ मई 2009 को रेल रोको आंदोलन किया। इसमें कई लोगों पर रेलवे विभाग ने केस बनाया। अब तक कई लोग कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। वहीं दिसंबर 2009 में तत्कालीन लोकसभा सांसद राजन सुशांत ने भी लोगों की डक में रेलवे फाटक खोलने की मांग को तत्कालीन रेलवे मंत्री ममता बनर्जी के समक्ष लोस में उठाया था। रोजाना अपनी दिनचर्या के लिए सैकड़ों लोगों को आने-जाने के लिए रेलवे लाइन से गुजर कर जाना पड़ता है। रेलवे लाइन के दोनों तरफ सड़क बनी हुई है। लेकिन, यहां पर फाटक नहीं है। इस संबंध में पूर्व सांसद राजन सुशांत, वर्तमान सांसद शांता कुमार और विधायक इस समस्या का हल नहीं करवा पाए हैं। लोगों का कहना है कि स्थानीय नेता चुनावों के दौरान मात्र वोट की राजनीति के लिए उनका उपयोग करते हैं। लोगों की समस्या को कोई भी गंभीरता से नहीं ले रहा है।