{"_id":"5b4a37054f1c1b47748b4af3","slug":"21531590405-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरी कॉलेज के विद्यार्थियों को बस की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरी कॉलेज के विद्यार्थियों को बस की उठाई मांग
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने की बस की मांग
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय देहरी के विद्यार्थियों को बस सुविधा की मांग एबीवीपी ने उठाई है। शनिवार को एबीवीपी की देहरी इकाई ने महाविद्यालय के प्राचार्य आशित कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी। एबीवीपी कैंपस प्रधान रोहित राणा ने कहा कि महाविद्यालय में दूरदराज से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। कई बार समय पर न पहुंचने के कारण वे अक्सर कक्षा में नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं, शाम के समय उन्हें छुट्टी होने के बाद बस सुविधा की उचित व्यवस्था न होने के कारण देरी से पहुंचते हैं। खासकर लड़कियों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ती है। सर्दियों के समय में समस्या और भी विकट हो जाती है। एबीवीपी इकाई ने कॉलेज प्राचार्य के माध्यम से परिवहन मंत्री और क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम को मांग पत्र भेजा। इस मौके पर एबीवीपी के सचिव अर्चित चौधरी, शीतल शर्मा, अतुल कुमार, अमन भारद्वाज, अमन ठाकुर, विश्वजीत सिंह और विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।