फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   शिक्षक महासंघ खंड नूरपुर ने बढ़ाया कुनवा

शिक्षक महासंघ खंड नूरपुर ने बढ़ाया कुनवा

Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक महासंघ खंड नूरपुर ने बढ़ाया कुनवा
रंजीव को सर्वसम्मति से बनाया गया अध्यक्ष
विज्ञापन

शिक्षक महासंघ खंड नूरपुर ने बढ़ाया कुनबा
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ खंड नूरपुर का चुनाव संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष राजिंद्र जम्बाल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें जिला कांगड़ा के महामंत्री डॉ. जोगिंद्र सिंह बतौर चुनाव पर्यवेक्षक मौजूद रहे। जबकि, कांगड़ा जिलाध्यक्ष पवन कुमार और जिला फलक अधिकारी बाल कृष्ण इसमें विशेष रूप से शामिल रहे। चुनाव में रावमापा में कार्यरत वाणिज्य के प्रवक्ता रंजीव ठाकुर को सर्वसम्मति से खंड नूरपुर का अध्यक्ष चुना गया। प्रवक्ता प्रवीण कुमार और सुदेश राणा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रावामापा भुगनाड़ा के प्रवक्ता अशोक कुमार को महामंत्री का जिम्मा दिया। संजय कुमार शर्मा प्रवक्ता सुखार को मीडिया प्रभारी तथा बुद्धि सिंह शास्त्री टीका नगरोटा को संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त अध्यक्ष रंजीव ठाकुर ने अपनी कार्यकारिणी में प्रवक्ता बलवान सिंह, रविंद्र धीमान, रणधीर सिंह व प्रवक्ता अजय कुमार को मनोनीत किया है। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रंजीव ठाकुर ने कहा कि वह अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा शिक्षक हित और शिक्षा हित में कार्य करेंगे। इस मौके पर बीआरसी राजा का तालाब शक्ति कुमार, बीआरसी नूरपुर राम वर्मा, पवन शास्त्री, वीरेंद्र गुलेरिया, सोम सिंह और सहदेव जरियाल सहित शिक्षक महासंघ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed