{"_id":"5b2bede84f1c1bf66e8b96ba","slug":"21529605608-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक डाक्टर के सहारे चल रही तरमेहर पीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक डाक्टर के सहारे चल रही तरमेहर पीएचसी
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
तरमेहर पीएचसी एक डॉक्टर के सहारे, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
मुल्थान (कांगड़ा)। क्षेत्र की तीन पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सेवा देने वाला तरमेहर प्राथमिक हेल्थ सेंटर 6 महीने से केवल एक डॉक्टर के सहारे चल रहा है। इसके चलते यहां उपचार के लिए आने वाली लोगों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व उपप्रधान हरी चंद, श्याम चना, उपप्रधान सुखराम, पोलिंग पंचायत प्रधान रूपलाल, प्रधान स्वाड लाल चंद ने बताया कि 6 महीने से यहां एक ही डॉक्टर है, जो कि सारा काम अकेला ही कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीन पंचायतों की 6 हजार जनसंख्या में गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए बरोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक मुल्ख राज प्रेमी और स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया है कि जल्द ही पीएचसी में खाली चल रहे पदों को भरा जाए। वहीं, विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। विभाग को जल्द ही खाली पद भरने के निर्देश दिए जाएंगे।