{"_id":"5b29435c4f1c1bb06e8b8c4c","slug":"21529430876-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर सिस्टम आउट ऑफ आर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर सिस्टम आउट ऑफ आर्डर
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर सिस्टम आउट ऑफ आर्डर
लोगों को टिकट बुकिंग करवाने के लिए झेलनी पड़ रही दिक्कतें
डेढ़ माह पहले ही धौलाधार होटल से शिफ्ट हुआ था डीसी कार्यालय परिसर में
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित मिनी सचिवालय में लोगों की सुविधा के लिए खोला गया रेलवे टिकट बुकिंग सेंटर कई दिनों से बंद पड़ा हुआ है। टिकट बुक करने वाले कमरे के बाहर सिस्टम आउट ऑफ आर्डर लिख कर बुकिंग क्लर्क ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। इसके चलते लोगों को रेलवे की टिकट बुक करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि यह काउंटर डेढ़ दशक से अधिक समय से होटल धौलाधार परिसर में चल रहा था, लेकिन होटल के विस्तारीकरण कार्य के चलते इसे वहां से मिनी सचिवालय में शिफ्ट कर दिया था, लेकिन कई दिनों से यहां पर सिस्टम आउट ऑफ ऑर्डर का पोस्टर देखकर लोगों को खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इस धौलाधार होटल से काउंटर शिफ्ट होने की स्थिति में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर प्रभारी ने इस मामले को खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के समक्ष उठाया था। इस पर मंत्री ने जिला प्रशासन को इस बारे में निर्देश जारी किए गए थे। इन्हीं आदेशों के बाद जिला प्रशासन ने रेलवे रिजर्वेशन काउंटर को मिनी सचिवालय में कमरा उपलब्ध करवाया था।
सैनिक उठाते थे सबसे अधिक फायदा
इस रेलवे रिजर्वेशन काउंटर का सबसे ज्यादा लाभ सैनिक ही उठाते थे। वहीं, निर्वासित तिब्बति इसी काउंटर के माध्यम से रेलवे टिकट बुक करवाते थे, लेकिन अब उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
कोट्स
------------
रेलवे बुकिंग सेंटर को मिनी सचिवालय में कमरा उपलब्ध करवा दिया है। जहां रेलवे की ओर से सिस्टम स्थापित किया जाना है। रेलवे बुकिंग सेंटर प्रभारी ने बताया है कि इंजीनियर्स आकर सिस्टम स्थापित करेंगे। -धर्मेश रमोत्रा, एसडीएम, धर्मशाला