{"_id":"5aaff7594f1c1b2b618b4665","slug":"21521481561-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर छिंज मेला में धूम मचाएंगे गायक सागर भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहपुर छिंज मेला में धूम मचाएंगे गायक सागर भाटिया
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर छिंज में धूम मचाएंगे सागर भाटिया
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर छिंज मेले में इस बार बॉलीवुड गायक सागर भाटिया धूम मचाएंगे। साथ ही छिंज मेला कमेटी ने इस बार 71 हजार रुपये छोटी और बड़ी माली के विजेता पहलवानों को देने का फैसला लिया। मेला 28 से 31 मार्च तक चलेगा। कुश्ती के फाइनल मुकाबले 31 को होंगे, जबकि 29 को स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें सागर भाटिया के साथ जम्मू-कश्मीर के जाने माने बांसुरी वादक मयंक रैना भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कैरी पंचायत घर में पूर्व एसडीएम ज्ञान चंद ठाकुर की अध्यक्षता में शाहपुर कैरी छिंज मेला कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई तथा विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष लंबरदार अभिषेक ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारंभ 28 को होगा। 29 को स्टार नाइट का आयोजन होगा, जबकि 30 को छोटी छिंज और 31 मार्च को बड़ी छिंज का आयोजन होगा। 31 मार्च को पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मानकोटिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे।