{"_id":"59ff54b44f1c1bc1678b9620","slug":"21509905588-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली में देवालय से पहले शौचालय नारे का उड़ा मजाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली में देवालय से पहले शौचालय नारे का उड़ा मजाक
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने देश भरा में देवालय से पहले शौचालय का नारा दिया। जो गरीब लोग शौचालय नहीं बना सकते थे, उनको 12 हजार रुपये की राहत राशि मिली। लेकिन, मोदी के इस नारे को मोदी की ही पालमपुर रैली में हवा कर दिया गया। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के मैदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने के लिए हजारों की संख्या में जनता तीन घंटे पहले ही पंडाल में पहुंच चुकी थी, लेकिन यहां पर शौच जाने के लिए एक अदद शौचालय तक नहीं था। मैदान के किनारे एक बदहाल गंदगी से अटा शौचालय जरूर था, जिसके बाहर ही सरेआम पुरुष लघुशंका कर रहे थे। महिलाएं मोदी की रैली में शर्मिंदा होती दिखीं। उनके शौच जाने के लिए शौचालय नहीं था। युवा और बुजुर्ग कृषि विवि के भवनों के पीछे खुले में शौच करते दिखे। शौचालय न होने के चलते खुले में शौच करना लोगों की मजबूरी बन गई थी। वहीं, पानी की खाली बोतलें और डिब्बे भी मैदान में खुले में फेंक दिए गए। पालमपुर में मोदी रैली में मोदी के ही स्वच्छता नारे का सरेआम उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मजाक उड़ा दिया।
दो घंटे बंद रहा एनएच
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए प्रशासन ने करीब दो घंटे तक पठानकोट मंडी एनएच बंद रखा। मोदी के काफिले को जनसभा स्थल तक पहुंचाने के लिए होल्टा से चढ़ियार रोड तक एनएच बंद कर दिया गया था।