{"_id":"59edeacf4f1c1b65548b8c46","slug":"21508764367-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के आधार पर मिला टिकट: आशीष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के आधार पर मिला टिकट: आशीष
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में कांग्रेस की ओर से सोमवार को विस अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल के बेटे और प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष बुटेल ने एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन भरा। इस बीच विस अध्यक्ष बुटेल अपने समर्थकों के बीच मौजूद रहे। नामांकन भरने के बाद गांधी ग्राउंड में आयोजित जनसभा में आशीष ने कहा कि पालमपुर के विकास के लिए वे अपने पिता बृज बुटेल के नख्शे कदम में चल कर कार्य करेंगे। पालमपुर के विकास के मामले में वे किसी को निराश नहीं करेंगे। कहा कि उन्हें जो यह टिकट मिला है, वह सर्वे के आधार पर मिला है। कई एजेंसियों ने यहां पर सर्वे किया, जिसमें उनका नाम सामने आया था। लिहाजा, उन्हें टिकट दिया गया। इस मौके पर बीना बुटेल, नप अध्यक्ष राधा सूद, उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन दीक्षित, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, राजेंद्र ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, त्रिलोक चंद, संतोष कपूर समेत कई लोग मौजूद रहे।