फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   213 new patients were identified in the 100-day TB campaign: Dr. Guleri

सौ दिवसीय टीबी अभियान में सामने आए 213 नए मरीज : डॉ. गुलेरी

Fri, 14 Feb 2025 07:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 14 Feb 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
213 new patients were identified in the 100-day TB campaign: Dr. Guleri
कहा- 15 फरवरी से 15 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत टीबी-एचआईवी जागरूकता अभियान चलेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में चल रहे सौ दिवसीय टीबी जांच अभियान के अंतर्गत 81 दिनों में जोखिमपूर्ण आबादी में से 213 नए टीबी के मरीज सामने आए हैं। विभाग की ओर से जिला भर के दूरदराज के क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत जिला कांगड़ा में 2,61,224 जोखिमपूर्ण आबादी में से 2,50,125 की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 24,776 लोगों को निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किया और 22,178 लोगों की एक्स-रे जांच की गई है।
शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग की मासिक बैठक के बाद धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान सीएमओ कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सौ दिन टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत 450 टीबी रोगियों की खोज की गई, जिसमें 213 जोखिमपूर्ण आबादी में से थे। अभियान के दौरान 29,500 रोगियों की लैब जांच और एक्स-रे किए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला से 81 स्वास्थ्य संस्थानों की ओर से राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन) के लिए आवेदन किया था। इनमें से 36 स्वास्थ्य संस्थान राज्य से प्रमाणित हो चुके हैं, जबकि तीन स्वास्थ्य संस्थान एनक्यूएएस से प्रमाणित हो चुके हैं। अब पीएचसी और सब हेल्थ सेंटर को राज्य अथवा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रमाणित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान जिला कांगड़ा में टीबी मुक्त पंचायत अभियान में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए प्रथम स्थान पर रहे स्वास्थ्य खंड भवारना, द्वितीय स्थान पर रहे गोपालपुर और तृतीय स्थान पर रहे स्वास्थ्य खंड थुरल को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी से 15 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत टीबी-एचआईवी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed