{"_id":"60d378f28ebc3e33270f50f4","slug":"210new-case-kangra-news-sml3745953164","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला के 67 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत, 21 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला के 67 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत, 21 नए मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 58 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। इसके अलावा बुधवार को कोरोना से एक बुजुर्ग की दुखद मौत हुई है।
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन तंगरोटी धर्मशाला के 67 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बुधवार को खैरा में सात माह का शिशु और 37 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
थुरल के साई में एक महिला, पुरुष और 17 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। धर्मशाला में 40 वर्षीय महिला और 12 साल के एक लड़के की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इसके अलावा पालमपुर, पपरोला, सिहोरपाईं, लड़ भड़ोल, कनोल, मकरोटी,लदवाड़ा, जवाली, सहोड़ा, हारसी, सुलह और औंद में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि अब तक जिला में 45,718 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 44,214 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में फिलहाल एक्टिव केस 474 हैं। कोरोना से अब तक 1026 मरीजों की मौत हो चुकी है।