फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   21 death.1526 case

28 साल के युवक सहित जिला में 21 मरीजों की मौत

Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
21 death.1526 case
धर्मशाला। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ-साथ मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। हर दिन जिले में 20 के करीब लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी जिले कांगड़ा 28 साल के युवक समेत 21 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। वहीं 1526 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 815 मरीजों ने वायरस को मात दी है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि घुग्गर गांव की 52 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल, देहरा के करयाना गांव के युवक की टांडा, बरोटी गांव के 28 वर्षीय युवक की टांडा, भटोली गांव की 50 वर्षीय महिला की टांडा, धमेटा गांव की 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा, लाहरू गांव के 62 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा, हमीरपुर के सुजानपुर की 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा, गरली परागपुर की 60 वर्षीय महिला की धर्मशाला अस्पताल, रमेहड़ गांव की 58 वर्षीय महिला की टांडा, धीरा नौरा गांव की 75 वर्षीय महिला की सीएचसी धीरा, ज्वालामुखी के जजावर गावं के 32 वर्षीय युवक की टांडा, मस्सल गांव के 61 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा, दौलतपुर के 87 वर्षीय बुजुर्ग की पीएचसी तकीपुर, गदियारा गांव के 69 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा, चौबीन चौक के 57 वर्षीय व्यक्ति की धर्मशाला, हरसर गांव की 58 वर्षीय महिला का बालाजी अस्पताल कांगड़ा, घरोह गांव के 52 वर्षीय व्यक्ति की धर्मशाला अस्पताल, थुरल की 60 वर्षीय महिला की सीएच जयसिंहपुर, ठानपुरी के 65 वर्षीय बुजुर्ग की होम आइसोलेशन, समाना गांव के 36 वर्षीय युवक की धर्मशाला अस्पताल और बदरोल गांव के 44 वर्षीय युवक की टांडा अस्पताल में मौत हो गई है। वहीं, जिला कांगड़ा के सभी उपमंडलों के लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में अब तक कोराना संक्रमण के 29310 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 18012 मरीजों ने वायरस को मात दी है। वहीं 10745 मरीजों का उपचार चल रहा है और 551 की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed