फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी : एसडीएम

स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी : एसडीएम

Wed, 10 Apr 2019 12:01 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी : एसडीएम
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में स्कूल बस हादसों को रोकने तथा बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत नियमों की कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित बनाने को एसडीएम कार्यालय नूरपुर के सभागार में निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ दूसरी बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीएम डॉ, सुरेंद्र ठाकुर ने की। उन्होंने प्रबंधकों से कहा कि निर्धारित सीमा में वाहन चलाते सहित स्पीड गवर्नर और स्कूल बसों में सीसीटीवी कैमरा तथा जीपीएस लगाने में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सरकार के बनाए गए नियमों की कड़ाई से पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ठाकुर ने बताया कि स्कूल बसों की पहचान के लिए प्रबंधकों को अपनी स्कूल बसों तथा पट्टे पर ली गई बसों को गहरे पीले रंग से पेंट करना अनिवार्य होगा। बस के दोनों तरफ स्कूल का नाम साफ अक्षरों में लिखने के साथ-साथ पीछे और सामने बड़े-बड़े अक्षरों में स्कूल बस तथा ऑन स्कूल ड्यूटी लिखना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्कूल बस में छात्रों की संख्या बस की क्षमता के अनुसार होने के अतिरिक्त बस के भीतर सभी बच्चों का पूर्ण विवरण लिखना भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बस में पर्दे लगाने, संगीत उपकरण लगाने, मोबाइल फ़ोन सुनने, ज्वलनशील पदार्थों के रखने व अनाधिकृत व्यक्ति के बैठने पर पूर्ण प्रतिबंध है। इस मौके पर उन्होंने पिछले वर्ष 9 अप्रैल को नूरपुर में स्कूल बस हादसे में मारे गए बच्चों व अन्य लोगों की याद में दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस बैठक में नूरपुर उपमंडल के निजी स्कूल के प्रबंधकों सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed