{"_id":"5bc38090bdec2269612abd04","slug":"201539539088-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की गुणवता जांचने पहुंचे संजय कुंडु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की गुणवता जांचने पहुंचे संजय कुंडु
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सड़कों की गुणवत्ता जांच के लिए कांगड़ा पहुंचे संजय कुंडु
सड़क निर्माण को लेकर आई शिकायतों की भी करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। लोक निर्माण विभाग कांगड़ा की ओर से करवाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की जांच करने के लिए प्रदेश क्वालिटी कंट्रोल विजिलेंस के इंचार्ज संजय कुंडु कांगड़ा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि यह राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि गुणवत्ता पर इतना ध्यान दिया गया है।
केवल जयराम ठाकुर सरकार ने ही विभागों की ओर से करवाए जा रहेे कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग विभाग बनाया है, जिसकी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है। इसके चलते वे कांगड़ा में ही दूसरी बार यहां सड़कों की गुणवत्ता की जांच करने आए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का एक तिहाई यातायात कांगड़ा में ही होता है, जिसके चलते यहां विशेष ध्यान देना पड़ता है। कांगड़ा के बाद वे हमीरपुर में भी जा रहे हैं, वहां भी निर्माण कार्यों की जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों के पैचवर्क अधिक से अधिक 15 या 20 नबंबर तक पूरे करने के सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचरूखी में सड़क के निर्माण को लेकर कुछ शिकायतें आई हैं, उसकी जांच भी वे स्वयं ही करेंगे। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधीक्षक अभियंता नरेंद्र पाल, कांगड़ा मंडल के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन, हिमाचल प्रदेश बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा इत्यादि उपस्थित थे।