फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   देहरी कालेज में एबीवीपी-एनएसयूआई का प्रदर्शन

देहरी कालेज में एबीवीपी-एनएसयूआई का प्रदर्शन

Wed, 11 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
देहरी कालेज में एबीवीपी-एनएसयूआई का प्रदर्शन
देहरी कालेज में एबीवीपी-एनएसयूआई का प्रदर्शन
विज्ञापन

प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए कक्षाओं का बहिष्कार
शिक्षा मंत्री और निदेशक के खिलाफ छात्रों ने लगाए नारे
अमर उजाला ब्यूरो
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई कार्यकताओं ने प्राध्यापकों के रिक्त पदों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही कॉलेज के प्राध्यापकों के नियमित हो रहे तबादलों के विरोध में कक्षाओं का बहिष्कार किया। विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग के निदेशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई कैंपस प्रधान अक्षय कुमार और एबीबीपी प्रधान रोहित राणा का कहना है कि काफी समय से कॉलेज में प्राध्यापकों के लगभग 20 पद रिक्त चल रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। कॉलेज में कई दिनों से अर्थशास्त्र राजनीतिक शास्त्र, अंग्रेजी और गणित विषयों के लगभग 20 पद खाली होने के बारे में कई बार पत्राचार के माध्यम से शिक्षा निदेशक और सरकार को अवगत करवाया जा चुका है, जबकि छह दिन पहले ही प्राचार्य के माध्यम से मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक से कॉलेज में प्राध्यापकों के रिक्त चल रहे पदों को शीघ्र भरने बारे एक ज्ञापन भेजा गया है। इसके बावजूद अंग्रेजी विषय के दो प्राध्यापकों के तबादले कर दिए गए, जबकि पहले के रिक्त पदों को भरने पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्राध्यापकों के रिक्त चल रहे पदों और तबादलों से कॉलेज में पढ़ रहे साढ़े तीन हजार विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। छात्र संगठनों ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अगर रिक्त पदों को नहीं भरा तो छात्र अनिश्चितकाल तक कक्षाओं का बहिष्कार करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर अर्चित चौधरी, बीर सिंह, अतुल कुमार, रोहित कुमार, शीतल, प्रियंका चौधरी, मीनाक्षी देवी, शिवानी ठाकुर, विशाल गुलेरिया, दीपक कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed