{"_id":"5b3677f04f1c1b6c4d8b9512","slug":"201530296304-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बज्रेश्वरी मंदिर के गर्भ गृह में पुजारियों के झगड़े पर प्रशासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बज्रेश्वरी मंदिर के गर्भ गृह में पुजारियों के झगड़े पर प्रशासन सख्त
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बज्रेश्वरी मंदिर के गर्भ गृह में पुजारियों के झगड़े पर प्रशासन सख्त
मामले में संलिप्त लोगों को भेजे नोटिस, सात दिन के भीतर मांगा जवाब
जवाब से प्रशासन असंतुष्ट रहा तो होगी कड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी मंदिर के गर्भ गृह में पुजारी और सरकारी कर्मचारी (पुजारी) के बीच हुए झगड़े को लेकर एसडीएम शशिपाल नेगी ने कड़ा संज्ञान लिया है। सीसीटीवी कैमरे में देखी फुटेज के आधार पर मामले में संलिप्त लोगों के अलावा इस घटना की मौके पर सूचना न देने के लिए मंदिर कार्यालय में तैनात अधिकारी को भी नोटिस जारी करने के आदेश एसडीएम ने दिए हैं।
घटना के दौरान मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी को भी नोटिस भेजा है। सात दिन के भीतर इन्हें कारण बताओ नोटिस में अपना पक्ष रखना होगा। जवाब में यदि प्रशासन असंतुष्ट रहा तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। मामला कुछ दिन पहले का है। यहां मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के सामने दो पुजारी भिड़ गए थे। अभी तक प्रशासन के पास ऐसी सूचना है कि माता की चुनरी को लेकर विवाद बढ़ा था। सरकारी कर्मचारी (पुजारी) चुनरियां एकत्रित कर रहा था। उसने दूसरे पुजारी को चुनरी देने का विरोध किया और यहीं से सारा विवाद शुरू हुआ। हैरानी की बात यह है कि इस घटना से एसडीएम को अनभिज्ञ रखा गया। उन्हें मंदिर कार्यालय के बजाय किसी अन्य सोर्स से सूचना मिली थी। ऐसे में एसडीएम ने मामले पर गंभीर संज्ञान लेते हुए अपने स्तर पर छानबीन की और उन्हें दी गई सूचना पुष्ट हुई। इसी मसले को लेकर एसडीएम ने नोटिस जारी करने के आदेश दे दिए हैं। सात दिन के भीतर एसडीएम को नोटिस का जवाब देना होगा। एसडीएम शशिपाल नेगी ने घटना को लेकर संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने के आदेश देने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के समक्ष हुई इस घटना को अनदेखा नहीं किया जा सकता। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है, ताकि ऐसी घटनाएं मंदिर में दोबारा न हों।