{"_id":"5ac26d504f1c1bce618b50ce","slug":"201522691408-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की 11 पेटियों सहित महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की 11 पेटियों सहित महिला गिरफ्तार
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की 11 पेटियों सहित महिला गिरफ्तार
डमटाल/इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा पुलिस ने एक महिला के घर छापेमारी कर देसी शराब की 11 पेटियां पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना इंदौरा के तहत गांव सुग पच्चा तहसील नूरपुर की रहने वाली महिला सोमा देवी के घर थाना इंदौरा में तैनात एएसआई कि टीम और महिला आरक्षी ने महिला के घर मे छापेमारी की और उसके घर से संतरा ब्रांड शराब की 11 पेटियों को पुलिस ने बरामद कीं। बरामद शराब की पेटियों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी महिला को को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कांगड़ा ने बताया कि आरोपी महिला पिछले काफी अर्से से शराब का अवैध कारोबार को अंजाम दे रही थी, जिस पर पुलिस ने पैनी नजर रखी हुई थी। सोमवार को गुप्त और पुख्ता सूचना मिली कि आरोपी ने अपने घर में अवैध रूप से शराब की भारी खेप छिपा रखी है, जिस पर पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर गांव सुग पच्चा में महिला के घर से शराब की भारी मात्रा में भारी खेप पुलिस ने जब्त की। वहीं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। थाना इंदौरा में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगामी करवाई अमल में लाई जा रही है।